पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज का संपूर्ण जीवन गौ सेवा, गंगा संरक्षण, धार्मिक मूल्यों एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। गौ, गंगा, गीता और भगवान जम्भेश्वर की वाणी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज और राष्ट्र स्तर पर निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज को सेवा, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और जीव मात्र के प्रति करुणा का संदेश देने वाले प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि सरल, सहज और करुणामयी संत के रूप में ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज ने जीवन पर्यन्त सेवा, त्याग और परोपकार को प्राथमिकता दी। उनके विचार और सेवा कार्य सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती एवं महंत स्वामी जयानंद महाराज ने कहा कि महंत राजेन्द्रानंद महाराज ने भगवान जम्भेश्वर की वाणी एवं विश्नोई समाज की पर्यावरण संरक्षण की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका जीवन धर्म और समाज सेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज, महामंडलेश्वर आत्मप्रकाश यति महाराज, श्रीमहंत दुर्गादास, महंत सूरजदास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारीशरण, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीर्थ सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, सुतिक्ष्ण मुनि, महंत देवानंद, महंत श्याम प्रकाश, महंत विनोद महाराज, महंत गुरमीत सिंह, महंत जगजीत सिंह, महंत गुरुमाल सिंह, महंत प्रहलाद दास, महंत प्रेमानंद, बाबा बालगिरि, महंत गोपाल गिरि, कोतवाल कमलमुनि, कोतवाल रमेशानंद सरस्वती, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, गजेंद्र गिरि, साध्वी रजनी गिरि, मोहन दास, विवेकानंद, रामेश्वरानंद, रविदास, अखिलेश मुनि, जसराम दास, धर्मानंद, राजेश्वरानंद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्वामी जयानंद, स्वामी गोविंदानंद, आचार्य विश्वात्मानंद, स्वामी गोविंद शरणानंद, स्वामी सागरानंद, पौत्र शिष्य आचार्य अमृतानंद, सर्वानन्द, जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द, गजानंद एवं मुक्तेश्वरानंद, एडवोकेट दीपक कुमार विश्नोई, शुभम चौधरी, प्रदीप बेनीवाल, संजय बांगड़वा, भानु प्रताप, पवन, प्रमोद गिरि, शिवम गिरि, अश्वनी विश्नोई, विनीत विश्नोई सहित राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु मौजूद रहे और ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal