पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में करें भागीदारी: डीएम

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुरू हुई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसरण को लेकर विकास भवन सभागार में मीडिया से वार्ता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि योजना के धरातल पर क्रियान्वयन की सफलता के लिए सबके सहयोग की जरुरत है। उन्होंने मीडिया से इस योजना से जुड़ने के साथ अन्य को जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष तय समय में लोन देने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को लोन दिया गया है, उनके खाते फ्रीज न किए जाएं। वहीं उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी से सत्यापन व नेटमीटर कार्य ससमय करने एवं वेंडरों को गुणवत्तापूर्वक संयंत्रों की स्थापना किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि अगर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो कठोर कार्यवाही करने की जाएगी। सोलर मॉडल ग्राम हेतु चयनित ग्रामों के प्रधानों को अपने घर में सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए अनुरोध किया। वहीं बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि चयनित ग्रामों में समिति गठन के साथ ग्रामीणों को योजना की पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करें। डीएम ने पीडी यूपीनेडा को निर्देश दिए कि जल्द सीडीओ की अध्यक्षता में बैंक, विद्युत विभाग, वेंडर्स, बीडीओ संग साप्ताहिक समीक्षा बैठक कराई जाए।

परियोजना प्रभारी नेडा भजन सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत जनपद में 50 हजार घरों पर आॅनग्रिड सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए 50 हजार घरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट के संयंत्र की स्थापना पर पात्र को 90 हजार रुपए का अनुदान मिलता है। वहीं 3 किलोवाट के संयंत्र पर रुपए 1 लाख 8 हजार राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। योजना में अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपए का अनुदान देय है, जिसमें बैंक द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर लाभार्थियों को लोन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट के संयंत्र में प्रतिदिन औसतन 5 यूनिट विद्युत उत्पादन होता है। आमतौर पर घरों में 2 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन होते हैं, इसमें औसतन प्रतिदिन 10 यूनिट विद्युत प्राप्त होती है। इस तरह माह में लगभग 300 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है जिसमें नेट मीटर की भी सुविधा है। जनपद में वर्तमान में 25 वेण्डर्स पंजीकृत है। संयंत्र स्थापना हेतु लाभार्थी को नेशनल पोर्टल पर आवेदन करना होता है। वेंडर्स लाभार्थियों का पंजीकरण फ्री किया जाता है। लाभार्थी अपना आवेदन नेशनल पोर्टल पर स्वयं भी कर सकता है। बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण एवं वेण्डर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई