एकमुश्त समाधान योजना में उदासीनता से बढ़ी अफसरों की चिंता

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी आदित्यनाथ सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को अपना बकाया बिल जमा करने के लिए प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना का विकल्प दिया, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस विकल्प का भरपूर फायदा उठा नहीं पा रहे हैं। बिजली बिल में मिल रही ब्याज की छूट के लिए उपभोक्ता ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने में देरी के साथ उक्त ओटीएस योजना का लाभ ही नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में पॉवर कारपोरेशन को कम राजस्व की प्राप्ति हो पा रही है। जनपद में बीते 15 से 31 दिसम्बर 2024 तक पहले चरण में मात्र 58 हजार विद्युत उपभोक्ताओं ने ही जनपद में ओटीएस का लाभ लेते हुए करीब 52 करोड़ रुपए की धनराशि जमा कराई है। अब द्वितीय चरण शुरू हो गया, जो 15 जनवरी तक चलेगा।
जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू हुई एकमुश्त समाधान योजना में पॉवर कारपोरेशन तमाम प्रयासों के बावजूद 15 से 31 दिसम्बर 2024 तक जारी पहले चरण में 58 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को ही ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर पाया है। इस बीच जिले में उक्त बकाएदारों द्वारा करीब 52 करोड़ रुपए की धनराशि पॉवर कारपोरेशन कोष में जमा कराई है। विभाग का अब द्वितीय चरण शुरू हो गया है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। बड़े बकायेदारों को लाभ पहुंचे व राजस्व की वसूली करने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने योजना को शुरू किया है। जिले में करीब 5.84 लाख बकायेदारों पर करीब 510 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इन तमाम उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत लाभ मिल सकता है, लेकिन पहले चरण में मात्र 58 हजार उपभोक्ताओं द्वारा 52 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। अब एक जनवरी से दूसरा चरण शुरू हो गया, जो 15 जनवरी तक अभी चलेगा। शेष बकायेदारों द्वारा ओटीएस योजना का लाभ नहीं लिया जा रहा है। उधर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए पॉवर कारपोरेशन के अफसरों की विशेष अभियान चलाते हुए बड़े बकायेदारों की बिजली काटनी पड़ रही है, ताकि ओटीएस योजना से ऐसे तमाम उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal