50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका सभासद राजीव शर्मा पिछले 23 वर्षों से अपने वार्ड के निवासियों को माता वैष्णो देवी की यात्रा अपने निजी खर्च पर करा रहे हैं। इस साल भी वो 50 लोगों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जिले और शहर के हितों को लेकर माता वैष्णो देवी से प्रार्थना करते हुए सभी के लिए सुख समृ(ि की कामना की है।
नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 25 से भाजपा सभासद राजीव शर्मा नए साल के अवसर पर अपने वार्ड से भक्तजनों को मां वैष्णो देवी के दरबार में ले जा रहे हैं। इसके लिए वो अपने निजी खर्च पर ही तमाम व्यवस्था करते हैं। सभासद राजीव शर्मा ने माता वैष्णो देवी की यात्रा 2001 में 18 भक्तों के काफिले के साथ शुरू की थी। पिछले 23 साल से वो लगातार नए साल पर भक्तों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। पिछले साल 2023 में सभासद राजीव शर्मा 93 भक्तजनों को लेकर यात्रा पर गए थे। इस साल सौ लोगों को ले जाने की तैयारी थी, लेकिन रेलगाड़ी निरस्त हो जाने के कारण वो 50 लोगों को बस से लेकर यात्रा पर गये हैं। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि मां की उन पर असीम कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से ही उनको वार्ड में लोगों का लगातार प्रेम और समर्थन मिला, जिस कारण वो एक छोटे जनप्रतिनिधि के रूप में निरंतर जनता की सेवा करने का काम कर पा रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका परिषद् के बोर्ड की खुशहाली और आपसी समन्वय बने रहने के साथ ही शहर के चहुंमुखी विकास के लिए मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ यात्रा करने वालों में प्रशांत शर्मा, कुलदीप, प्रवीन, रोबिन, बब्बल, राजू, अजय गर्ग, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal