जनपद में ग्राम प्रधानों ने जूम ऐप से सीखे विकास के गुर

Share :

मुजफ्फरनगर। उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में यूपी सरकार द्वारा आज से ग्राम प्रधानों को जूम ऐप से आॅनलाइन प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया। गांवों में प्रधानी की जंग जीतने वाले जनप्रतिनिधियों को पंचायतों में विकास करने के इस बीच गुर सिखाने के साथ ही उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार से शुरू उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 487 ग्राम प्रधानों की 04 बैचों में ब्लॉक स्तर के माध्यम से उक्त प्रशिक्षण प्रक्रिया की गई।
सोमवार में जनपद में जूम ऐप द्वारा पहले दिन जनपद के 229 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच उक्त ग्राम प्रधान अपने मोबाइल फोन, लेपटाप और कम्प्यूटर आदि द्वारा जूम ऐप से जुड़े और विभिन्न तय बिन्दुओं पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उपनिदेशक (पंचायत) सहारनपुर मंडल सहारनपुर/प्राचार्य, जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर, शामली हरिकेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद के 4 ब्लॉक के 229 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें बुढ़ाना ब्लॉक से 60 प्रधान, चरथावल क्षेत्र से 58 प्रधान, जानसठ क्षेत्र से 61 प्रधान व मोरना क्षेत्र से 50 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा-15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य और ग्राम प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी दी। इस बीच महिला ग्राम प्रधान को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई। जनपद में शेष बचे ग्राम प्रधानों को मंगलवार ं 07 जनवरी को इसी क्रम में प्रात: 11 बजे से सदर मुजफ्फरनगर, पुरकाजी व बघरा ब्लॉक और दोपहर दो बजे से जूम ऐप के माध्यम से खतौली व शाहपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal