दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के बीच में विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रागंण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ प्रभारी सीएमओ डॉ. शैलेश जैन, एसीएमओ डॉ. प्रशान्त कुमार एवं डॉ. राजीव कुमार वाईस चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ डॉ. शैलेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों को सहानुभूति की नहीं, सहयोग एवं प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इन बच्चों को अब अभिभावक घर से बाहर निकालकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में अपना सहयोग प्रदान करें।


इस दौरान मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन सदर, अर्पण शाहपुर, नितिन चरथावल और बालिकाओं की 50 मीटर दौड में पल्लवी सदर, वंशिका सदर व डॉली जानसठ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मूक बधिर बच्चों में बालकों की म्यूजिकल कुर्सी दौड़ में अल्तमश व अर्णव सदर ने द्वितीय व डॉली जानसठ और बालिकाओं में नैना सदर, ईशबा मोरना, अक्शा शाहपुर ने कमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय स्थान प्राप्त किया। अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों की दौड़ में कुणाल मोरना, जीशान सदर, दिव्यांक चरथावल और चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में अर्णव, नैना व यश सदर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में पूर्वी सदर, मोनिश मोरना, विराट सदर और दृष्टिहीन बच्चों की गायन प्रतियोगिता में अंजली जानसठ, गौरी बघरा व कुणाल मोरना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सभी ब्लॉक से करीब 200 विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समापन बीएसए संदीप कुमार द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। बीएसए ने अपने सम्बोधन में बच्चों के अभिभावकों को कहा कि बच्चों को समान रूप से पर्याप्त अवसर देना चाहिए, ताकि वे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। संचालन जिला समन्वयक सुशील कुमार ने किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, आदित्य प्रकाश, रेनू, धर्मेन्द्र स्वरूप जैन, पूनम, अंनग पाल, राम निवास, इरशाद, रोहित शर्मा, प्रमिता, धर्मेन्द्र व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन बबीता का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal