शिक्षक की हत्या पर रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अपहृत शिक्षक योगेश की हत्या मामले में मंगलवार को शिक्षकों में रोष व्याप्त रहा। बरला इंटर कॉलेज बरला के हिंदी प्रवक्ता योगेश कुमार की हत्या किए जाने की विरोध में मंगलवार को नई मंडी के दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखते हुए इस बीच दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि देने के साथ ही पुलिस प्रशासन से हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की।
बता दें, बरला इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेश (48) रविवार से लापता थे। परिजनों ने सोमवार देर रात्रि में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी परमजीत व अमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रात्रि में परमजीत को गिरफ्तार करते हुए उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। उसकी निशानदेही पर रसूलपुर के जंगल के नाले से योगेश कुमार का शव बरामद किया। दोनों आरोपियों ने शिक्षक का अपहरण कर हत्या की थी। शिक्षक की एक युवती से शादी तय हुई थी। उस युवती से अमित एकतरफा प्यार करता था। इसके चलते उसने अपने साथी परमजीत के साथ मिलकर योजना बनाई और शिक्षक की हत्या डंडों से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व रस्सी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal