शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हुई समाप्त, 21 दिन चली हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय संघर्ष समिति, मेरठ के आह्वान पर बीते दिनों जनपद एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद द्वारा न्यायिक गरिमा एवं श्रेष्ठता का हनन करते हुए गाजियाबाद अधिवक्ताओं पर किए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के विरोध स्वरूप सोमवार को भी 21वे दिन कचहरी में आन्दोलन जारी रहा। हालांकि देर सायं शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल को वापस ले लिया गया। इस बीच पूर्णत: चैंबर बंद करते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यहार और कोर्ट रूम में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को 21वे दिन भी कचहरी में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखा। हालांकि सोमवार सायं को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव की ओर से जारी पत्र के आधार पर अगले तीन सप्ताह तक हड़ताल का स्थगित किए जाने के साथ मंगलवार से प्रदेश में अधिवक्ताओं को कार्य करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने पत्र में बार एसोसिएशन ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश उत्तर प्रदेश के आश्वासन एवं सभी बार संघों से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब सोमवार से यूपी में सभी न्यायालयों में कामकाज पहले की भांति सुचारू रूप से किया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को कचहरी में धरने की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने की। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से वक्ताओं ने पुलिस लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरने पर मुख्य रूप से पूर्व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल दीक्षित, अशोक कुशवाहा उदय वीर पोरिया, सत्यपाल सिंह नरेश, जितेंद्र पाल सिंह, प्रदीप मलिक, प्रवीण खोखर, विकास कश्यप, अशोक चौहान, राकेश पाल, आजम अब्बास, संदीप त्यागी, सतीश लाटियान, राहुल चौधरी, अरुण धारीवाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal