बाजार खुलते औंधे मुंह गिरा सोना, 1089 रुपए की गिरावट

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार को शेयर मार्केट से जहां एक ओर खुशी की खबर आई तो वहीं सोने और चांदी ने निराश कर दिया। बाजार खुलते ही इन दोनों धातुओं की कीमत में बड़ी गिरावट आ गई। यही नहीं, कुछ देर में सोना और चांदी में गिरावट एक हजार रुपये से अधिक हो गई। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। इससे पहले पिछले हफ्ते सोने की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 2,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई थी। वहीं इसी अवधि में चांदी की कीमत में 1,200 रुपये प्रति किग्रा का उछाल आया था। सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोने का भाव 616 रुपये की गिरावट के साथ खुला। बाद में इसमें और गिरावट आती गई। कुछ देर में सोने की कीमत में 1,089 रुपये की गिरावट आ गई। इस गिरावट के साथ सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 76,527 रुपये पर आ गया। हालांकि उक्त कीमत में उतार चढ़ाव जारी था।
सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बीच जहां एक ओर 24 कैरेट सोना 706 रुपए घटकर 77,081 रुपए आ गया। हालांकि, आज दिन में सोने की कीमत 76,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी के भाव 89,445 रुपए प्रति किग्रा तक हो गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसो. के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत आज 76,698 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की इस बीच कीमत 89,088 रुपये प्रति किग्रा है। बीते शुक्रवार को सोने की कीमत 77,787 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन सोमवार को यह गिरकर 76,698 रुपये हो गई है। ऐसे में सोना और चांदी दोनों के दाम कम हुए हैं। सर्राफा बाजार की वेबसाइट के अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76,391 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट, 916 प्योरिटी के साथ सोने का भाव 70,255 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 57,524 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 14 कैरेट, 585 प्योरिटी के साथ सोने की कीमत 44,868 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोमवार में 18 कैरेट सोने के रेट में 8,200 रुपये की गिरावट आई है, जिससे इसकी कीमत 5,90,300 रुपये प्रति 100 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने में 1000 रुपये की गिरावट आई है और 100 ग्राम सोने की कीमत 7,21,500 रुपये हो गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,090 रुपये की गिरावट आई है, अब 10 ग्राम सोने की कीमत 78,700 रुपये हो गई है। उधर, चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का भाव 5 रुपये सस्ता होकर 915 रुपये हो गया है। 100 ग्राम चांदी 50 रुपये घटकर 9,150 रुपये हो गई है। वहीं एक किलोग्राम चांदी 500 रुपये सस्ती होकर 91,500 रुपये पर पहुंच गई है। सर्राफा बाजार में सोमवार को आई इस गिरावट से अफरा-तफरी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal