एआईएमआइर्एम ने दोबारा मतदान कराने की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव में धांधली और ककरौली थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गुरूवार को एआईएमआईएम के प्रत्याशी और अन्य नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मीरांपुर सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अरशद राणा, पार्टी जिलाध्यक्ष मौ. इमरान कासमी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। चुनाव आयुक्त के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए इसमें कहा गया कि मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव में हो रही गंभीर धांधलियों में कई अफसर शामिल रहे हैं। सत्ता पक्ष को जिताने के उद्देश्य से लोकतंत्र की गरिमा का खुला उल्लघंन किया गया है। इस स्थिति के कारण न केवल निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया बाधित हुई है। बल्कि आम जनता के अधिकारों का हनन किया गया है। एआईएमआईएम की ओर से कहा गया कि मतदान के दिन विशेष रूप से ककरौली थाना क्षेत्र के एसएचओ द्वारा रिवॉल्वर दिखाकर वोटर्स को धमकाने व उन्हें वोट डालने से रोकने जैसी घटनाएं सामने आई हैं तथा कुछ पुलिस कर्मियों के हाथों में पत्थर देखे गए हंै। यह कृत्य न केवल कानूनी और नैतिक दृष्टिकोण से निंदनीय है, बल्कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है। चुनाव आयुक्त से एआईएमआईएम ने मांग करते हुए कहा कि मीरांपुर उप चुनाव दोबारा कराया जाये, वहीं ककरौली थाना एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाने, मीरांपुर उपचुनाव में हो रही धांधलियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाए, वहीं जिन अफसरों की संलिप्तता इन गतिविधियों में पाई जाए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal