मीरांपुर उपचुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव में मतदान के साथ ही 23 नवम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन धरातल पर सक्रिय हो गया है। गुरूवार को इस कड़ी में एडीएम प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने उप निर्वाचन की तैयारी को लेकर कूकडा मंडी में स्ट्रांग रूम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को बनाए गए स्टांग रूम में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुदृड करने के दिशा निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ मीरांपुर के उपचुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कूकडा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम के दायरे में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं उनकी मोनिटरिंग की व्यवस्था को ससमय पूर्ण कर सुचारू रूप से सुदृढ़ करने को कहा। वहीं इस क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्किंग सहित बिजली आपूर्ति, पानी, शौचालय व फर्नीचर की उचित व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उचित बैरिकेडिंग एवं सूरक्षा बल की तैनाती के लिए भी उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई