कंपनी ने बिगाड़े नगरीय क्षेत्र के हालात, सभासदों ने खोला मोर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका के साथ अनुबंध के तहत 92 लाख रुपए प्रतिमाह के भुगतान पर कूड़ा निस्तारण कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी अपनी पॉलिसी के कारण जनता के साथ में पालिका सभासदों के निशाने पर भी आ गई है। सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत करते हुए कंपनी पर पालिका की छवि धूमिल करने के लिए गलत कार्य करने और अनुबंध की शर्तों का उल्लघंन करते हुए कर्मचारियों का भुगतान न करने तथा क्षेत्र में घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं करने के साथ टिपिंग शुल्क वसूलने पर भी लोगों को रसीद उपलब्ध नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वार्ड सभासदों की शिकायत पर चेयरपर्सन ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है।
पालिका प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में सफाई स्तर सुधारने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को कार्य करने को आमंत्रित किया था। इसमें दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. को 92 लाख रुपये प्रतिमाह भुगतान पर ठेका दिया था। कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करने का कार्य करना था, जिसमें कंपनी फेल साबित हुई है। इसे लेकर अब लोगों में आक्रोश व विरोध शुरू हो गया है। वहीं सभासदों ने भी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुम लता पाल, सीमा जैन और राजेश आदि द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को दिए शिकायती पत्र में कंपनी पर पूर्व में किए अनुबंध की शर्तों का उल्लघंन करने के आरोप लगाये हैं। सभासदों का आरोप है कि डोर टू डोर कूडा कलेक्शन करने में कम्पनी द्वारा अनुबन्ध की शर्तों का पालन न करते हुए मनमर्जी से कार्य किया जा रहा है। वार्डो में कूडा कलेक्शन में गाड़ियां नहीं पहुंच पाने से वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं। अनेक वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के नाम पर कम्पनी द्वारा जो शुल्क वसूला है, उस शुल्क की प्राप्ति रसीद लोगों को नहीं दी जा रही हैं। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर जो शिकायत दर्ज करायी जाती हैं, उनका निस्तारण नहीं हो पाता। कंपनी कर्मियों का न तो वेतन समय से दे रही है और न ही इनका पीएफ का भुगतान हो रहा है, जिस कारण कम्पनी की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल आदि करते हैं। इससे जनता की नजरों में पालिका बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है। इन सभासदों ने कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कंपनी के खिलाफ सभासदों के साथ अन्य लोगों से भी ऐसी शिकायतें मिली, जिसमें कंपनी को सख्त चेतावनी दी है। साथ कंपनी के खिलाफ मिल रही वित्तीय अनियमितता, सफाई नहीं कराने और कर्मचारियों का वेतन आदि भुगतान नहीं करने के मामले में जांच के आदेश दिए। यदि कोई भी अनियमितता साबित होगी तो कार्यवाही की जायेगी। किसी भी सूरत में शहर और जनता के हितों के साथ हम समझौता नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होने देगा सर्वे के आधार पर उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा

नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal