शहर गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर किया भंडारे का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी का पर्व देशभर के साथ जनपद में मनाया गया। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गौ माता की पूजा अर्चना करने का खास महत्व है। गोपाष्टमी पर्व पर शहर की विभिन्न गौशालाओं व अन्य स्थानों पर गो पूजन एवं गो सेवा का आयोजन किए जाने के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर शहर के नदी रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन-सेवा के साथ भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गाय माता के माथे पर चंदन का तिलक कर उनके चरणों को जल से धोकर दीप जलाकर पूजा अर्चना करते हुए गाय माता का मंत्रों से जाप करने के बाद गाय माता की आरती की। वहीं भक्तों ने गौ माता को गुड़, चना, हरा चारा, मीठी रोटियां या अन्य भोग अर्पित करते हुए उन्हें एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों ने प्रणाम किया। इस दौरान शहर गौशाला में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, उद्यमी रघुराज गर्ग, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, प्रवीण अरोरा एडवोकेट, शंकर स्वरूप बंसल, अशोक अग्रवाल, अजय गर्ग, अखिलेश अग्रवाल, अजय बंसल, रविन्द्र, परीक्षित मित्तल, संजीव, राजेश शरण, सतीश गर्ग, सेतु अरोरा, प्रदीप मित्तल, अनिल नामदेव, चन्द्रमणि त्यागी, जिला बार महासचिव सुरेन्द्र मलिक, राजकुमार चौहान, सुमन अरोरा, अजय गोयल आदि बड़ी संख्या में गौशाला से जुड़े परिवार मौजूद रहे। इस दौरान गौशाला में संपन्न इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कमलेश पंडित व संतोष पंडित जी ने पूजन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal