कमर्शियल वाहनों के बकाया रोड टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी में पूरी छूट का उठाए लाभ

Share :

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ प्रशासन ने जिले के ऐसे वाहन स्वामियों, जो किन्हीं कारणों से व्यावसायिक वाहनों का बकाया जमा कराने से चूक गए, उनके लिए शासन स्तर से व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध बकाया कर के भुगतान में विलंब पर लगने वाली शास्ति/जुर्माना राशि से छूट प्रदान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ऐसे वाहन स्वामी जिनके व्यावसायिक वाहन के विरुद्ध कर बकाया है और वे कर के भुगतान में विलम्ब पर लगने वाली शास्ति (जुर्माना) में छूट चाहते हैं वह अधिसूचना जारी होने की तिथि से 3 माह के भीतर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करके और निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि यूपी सरकार की योजना के तहत इस पंजीकरण के बाद बकाया कर पर लगने वाली शास्ति-जुर्माना को अदेय करते हुए बकाया कर धनराशि एकमुश्त जमा करायी जायेगी। पंजीकरण शुल्क की धनराशि हल्के मोटरवाहन (सकल यान भार 7500 किग्रा. तक) के लिए रुपए 200/- तथा शेष प्रवर्ग के वाहनों के लिए रुपए 500/- निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अन्तर्गत ऐसे वाहन स्वामी जिनके मामले विभिन्न न्यायालयों के समक्ष लम्बित हों या जिनके कर/शास्ति के विरुद्ध अपील-पुनरीक्षण उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र या उप परिवहन आयुक्त यात्रीकर के समक्ष लम्बित हों, वे भी आवेदन के पात्र होंगे। इसके लिए लाभार्थी को सम्बन्धित जिले के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के कार्यालय में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वहीं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/कराधान अधिकारी कार्यालय के शासकीय अभिलेख के आधार पर आवेदन का परीक्षण करने के पश्चात अधिसूचना के अधीन अनुवर्ती कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि अपनी कामर्शियल गाड़ियों के बकाया रोड टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी में पूरी छूट का लाभ उठाकर अपना बकाया रोड टैक्स तत्काल जमा करें और रोड टैक्स की देनदारी के कारण चेकिंग में वाहन के चालान, सीजर या आरसी वसूली की प्रक्रिया की असुविधा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

जीएसटी बकाया जमा न करने पर फैक्ट्री बंद, राज्य कर विभाग की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जीएसटी की बकाया मांग जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका तथा राज्य कर अधिकारी शशांक शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एक बकायेदार व्यापारी की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को

मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 14 अगस्त को कविनगर गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र ने कनखल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार

मेयर किरण जैसल ने की डीएम मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर दी बधाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर कांवड़ मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा मेले से जुड़े सभी विभागों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal