आरएसएस के परिवार होली मिलन कार्यक्रम में दिखी एकता की झलक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में परिवार होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में छोटे बच्चों, महिलाओं, पुरुषों के साथ नवयुवकों ने देश भक्ति गीत, ईश्वर भक्तिगीत, कविताओं, मंत्र, श्लोक एवं कहानियों आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में होली मिलन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव एवं परस्पर प्रेम का संदेश देना था। इस दौरान छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का संचालन विकास आहूजा ने किया।
गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित परिवार होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघ चालक पटेलनगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनिल धमीजा जी, नगर संघ चालक लक्ष्मीनगर राकेश जी, नगर कार्यवाह योगेश, शोभित, हेमू विक्रमादित्य, रामकुमार, बाल बहादुर, नरेश बटला, अभिषेक, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा, रमेश साई, विकास, ओंकार सिंह, अजय टंडन, बृजेश, आलोक कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल व अन्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंत में आरएसएस के विभाग कार्यवाह लक्ष्मीनगर विभाग प्रमोद कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तव में होली किस प्रकार से समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि संघ निरंतर अपने कार्यक्रमों से समाज को एकजुट व राष्ट्र के लिए समर्पित होने का संदेश देता है। अनेकों उदाहरणों से उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों की समाज में क्या भूमिका होनी चाहिए और समाज में हम सब को किस तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से हुआ। इस भव्य पारिवारिक कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal