मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम के निर्देश पर डॉ. राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डा. राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी एवं पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लड़की की आयु 18 वर्ष है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों देव, अदिति, दीपशिखा,पलक, अनन्या, निशु, अनुराग व सूर्यांश को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर, जन जागरूकता अभियान में पब्लिक स्कूल नगर के प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच, प्रबंधक मीनू, अध्यापकों डेजी, स्वाति, पिंकी, उषा व सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






