मंत्री कपिल देव ने अपने आवास पर हर्षोल्लास के साथ खेली होली

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने अपने आवास पर नगरवासियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंत्री जी के आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


मंत्री कपिल देव ने सभी उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नगरवासियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा नगर के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग पर्व को उल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंवर जगदीश प्रसाद एसडी इंटर कॉलेज का छात्र वंश सैनी बना 10वीं में जिला टॉपर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने बुधवार दोपहर बाद यूपी बोर्ड वर्ष-2026 कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसका कई दिनों से प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 80.38% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिनमें 75.04% छात्र जबकि

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी गार्डन में किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा कम्पनी गार्डन स्थित चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फूल, फल एवं छायादार कुल 40 पौधों का रोपण कर हरित संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण करते हुए

जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किले के आला अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में “हमारी शक्ति-हमारा ग्रह” के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता व शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा राजीव कुमार के नेतृत्व में “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” (धरती मेरी माता

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक अस्पताल किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आला अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बीच बुधवार को डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी (झोलाछाप नियंत्रण सेल) की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित कई केंद्रों

नई मंडी किडज़ी प्ले स्कूल में अर्थ डे का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित नेटवर्क द्वारा संचालित किडज़ी प्ले स्कूल में अर्थ डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा “पानी बचाओ”, “वृक्षारोपण करो”, “कचरा इधर-उधर न फैलाओ” और “अपनी धरती को साफ रखो” जैसे संदेशों पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। बच्चों को नर्सरी ले जाकर उन्हें

हरिद्वार में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने बरामद की भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आबकारी विभाग की टीम ने दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र में छापेमारी कर एक झोंपड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार आबकारी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने भूरा नाम के व्यक्ति की झोंपड़ी में छापेमारी के दौरान मौके से माल्टा ब्रांड देशी शराब के 225

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal