सड़कों पर दिनभर रेंगते दिखाई दिए वाहन, गलियों तक लगा जाम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरूवार सुबह से दोपहर बाद तक नगरीय क्षेत्र में होली की मस्ती और खुमारी के बीच वापस गंतव्य की ओर जाने की जल्दी में हाईवे से अन्य संपर्क मार्गों के साथ ही शहर के चौराहों व मुख्य बाजारों समेत कई क्षेत्रों में गलियों तक वाहनों का जाम लोगों की परेशानी का कारण बनता नजर आया। इस दौरान मुख्य चौराहों के साथ बाजारों में दुपहिया और चौपहिया वाहनों के कारण जहां जाम लगा रहा, वहीं एक-दूसरे से आगे निकलने की जल्दबाजी में अधिकांश क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे जहां हर ओर लोगों के वाहन जाम के झाम में घंटों फंसे रहे। वहीं गंतव्य पर जाने को कई मौहल्लों की छोटी एवं संकरी गलियां ई-रिक्शाओं व दोपहिया वाहनों के कारण जाम का कारण बनती हुई दिखाई दी। जाम के झाम से मुक्ति में मददगार बनने वाले पुलिस की गैरमौजूदगी भी इस बीच वाहनों की गति को थामने की जिम्मेदार रही।
जी हां, नगरीय क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद जाम की इस समस्या का निदान होता दिखाई नहीं देता। हालांकि इस समस्या के निदान को लेकर जागरूक लोग कई बार अफसरों से लेकर माननीयों तक को इस समस्या के प्रति प्रेरित कर चुकी है, लेकिन उक्त समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस समस्या के निदान को लेकर बीते दिनों जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर भी नगरपालिका के साथ यातायात पुलिस को इस दिशा में कारगर योजना बनाकर काम करने की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान न होना माननीयों के निर्देशों को ठेंगा दिखाता पड़ रहा है। गुरूवार को ऐसे ही हालातों के बीच नगरीय क्षेत्र के तमाम बाजारों व चौराहे जाम के झाम से करार्ह उठे, जब दुल्हेंडी के बाद अपने काम पर लौटने और जरुरी कार्यों के लिए घरों से निकले वाहन मुख्य बाजारों से चौराहों के बीच जाम में फंस गए। इस बीच तमाम वाहन घंटों तक जाम में रेंगते हुए दिखाई दिए। चौराहों पर इस बीच पुलिस की उपस्थिति के अभाव में कुछ ही देर में हालत बद से बदतर होते चले गए और मुख्य सड़कों से हटकर इन गलियों से निकलने वाली ई-रिक्शाओं व दुपहिया वाहनोंं के पहुुंच जाने से गलियों में जाम लग गया। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गंतव्य की ओर जाने वाले तमाम वाहन चालकों को जाम के बीच फंस जाने से परेशानी उठाने को विवश होना पड़ा।
कहना गलत न होगा कि नगर क्षेत्र में जाम का मुख्य कारण हर ओर तेजी से सिकुड़ती सड़कें और लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या के साथ बाजारों में दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों के कारण यह समस्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है, लेकिन समस्या के निदान के प्रति जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा इस समस्या का निदान कराने में विफल साबित हो रही है। ऐसे हालात रहे तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाए तो अतिश्योक्ति न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal