प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी, बदली मतदान तिथि

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा पर होने जा रहे उपचुनाव में बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा मीरांपुर में निर्धारित मतदान दिवस की तिथि को बदल दिए जाने से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मतदान 13 नवम्बर को नहीं, बल्कि 20 नवम्बर को होगी। इसके साथ उनको आदर्श आचार संहिता का पालन करने व मतदान के अलावा अन्य सभी कार्य यथावत रहने की जानकारी प्रदान की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट के एनआईसी कार्यालय में मीरांपुर विधानसभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा सभी राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा मीरांपुर के उपचुनाव के लिए संशोधित की मतदान दिनांक की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में निर्वाचन तिथि 13 नवम्बर निर्धारित तय थी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित करते हुए अब 20 नवम्बर को मतदान का दिनांक निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि मतगणना समेत निर्वाचन के कार्य यथावत रहेंगे, उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदाताओं को 13 नवम्बर की मतदान तिथि वाली पर्चियां बट चुकी हैं, वें 20 नवंबर को होने वाले मतदान में मान्य होंगी, जो पर्चियां वितरण में अवशेष रह गई है, उनमें अब 20 नवंबर की मोहर लगा कर ही बीएलओ द्वारा बाटी जाएंगी, ऐसे आदेश उनको जारी कर दिए हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करें। बैठक के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हो रही परेशानी व अन्य समस्याओं को उठाते हुए अनुमति के लिए सुलभ व्यवस्था की मांग की।
बता दें, पूर्व में मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर गंगा स्नान पर्व होने के कारण मतदान तिथि 13 नवम्बर को स्थगित करते हुए आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। इस पर आयोग ने उपचुनाव की मतदान तिथि को अब 13 से 20 नवम्बर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई