नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा से बढ़ता है पराक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर। आज नवरात्रि का 7वां दिन है। नवरात्रि के सातवें दिन को महासप्तमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि को मां दुर्गा के नौ अवतारों में बहुत ही क्रोधी देवी माना जाता है क्योंकि जब-जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, तो देवी कालरात्रि का अवतार लेकर पापियों का संहार करने के लिए आती हैं। देवी कालरात्रि को अंधकार की देवी भी कहा जाता है लेकिन देवी कालरात्रि केवल दुष्टों का ही संहार करती हैं। अपने भक्तों और अच्छे मनुष्यों पर देवी कालरात्रि की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो भी भक्त देवी कालरात्रि की पूजा करता है, उसे अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। आइए, जानते हैं नवरात्रि के सातवें दिन की देवी कालरात्रि की विशेष पूजा विधि, भोग और महत्व।
नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि माता को समर्पित होता है। ‘कालरात्रि’ नाम का अर्थ है ‘अंधेरी रात’। कालरात्रि क्रोध में विकराल रूप धारण कर लेती हैं। काले रंग और बिखरे बालों के साथ, वह अंधकार का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके गले में एक चमकदार मुंड माला है, जो बिजली जैसी दिखती है। कालरात्रि सभी बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वह अंधकार में विकराल रूप जरूर धारण करती है लेकिन उनके आगमन से दुष्टों का विनाश होता है और चारों ओर प्रकाश हो जाता है। मां कालरात्रि को देवी काली का रूप भी माना जाता है। देवी कालरात्रि पापियों का संहार करके उनका लहू पीती हैं।
माता कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों के जीवन से भय का नाश होता है। साथ ही भक्त पराक्रमी और साहसी बनते हैं। कालरात्रि की पूजा करने से समस्याओं से लड़ने की अद्भुत क्षमता का विकास होता है। महासप्तमी पर माता कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व होता है। कालरात्रि की कृपा से भक्तों के सभी शत्रुओं का नाश होता है और वे विजय पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं।
नवरात्रि में 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद माता कालरात्रि की पूजा के लिए चौकी सजाएं। माता की तस्वीर पर काले रंग की चुन्नी चढ़ाएं। इसके बाद मां कालरात्रि को रोली, अक्षत, दीप और धूप अर्पित करें। इसके बाद माता कालरात्रि को रात रानी का फूल चढ़ाएं। फिर गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद माता कालरात्रि पाठ, दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
माता कालरात्रि का भोग प्रसाद
माता कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। साथ ही माता कालरात्रि को मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं। इससे कालरात्रि मां की कृपा आप पर बनी रहेगी। कालरात्रि मां को मीठे का भोग इसलिए भी लगाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि क्रोधित माता को मीठा खिलाकर ही शांत और प्रसन्न किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होने देगा सर्वे के आधार पर उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा

नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal