सफाई कर्मचारियों ने खोला कंपनी और पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को लंबे समय बाद फिर से नगरपालिका परिषद् के बरामदे में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध दरी बिछाते हुए आंदोलन का बिगुल बजा दिया। हालांकि आंदोलन की अगुवाई को सफाई कर्मचारी संघ के मौजूदा पदाधिकारी इससे दूरी बनाये रहे। ऐसे में पूर्व अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों के आंदोलन में पहुुंच 10 सूत्रीय मांग पत्र पूर्ण करने का दबाव पालिका प्रशासन पर बना दिया।
शहरी क्षेत्र गारबेज फ्री बनाने को शुरू कवायदों के बीच कूड़ा डलावघर बंद कराने को पालिका प्रशासन कंपनी संग मिलकर हर संभव प्रयासरत हैं, लेकिन कूड़ा डलावघर में आया कूड़ा परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस कड़ी में पालिका क्षेत्र में एक के बाद एक 13 डलावघर बंद कराकर कॉम्पेक्टर व्यवस्था की गई, वहीं बीते दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर ईओ प्रज्ञा सिंह ने आर्य समाज रोड व जिला अस्पताल के पास स्थित डलाव घर समेत शेष 15 डलावघरों को एक साथ बंद कराते हुए सफाई नायकों को वार्ड से निकलने वाले कूड़ा करकट को कॉम्पेक्टर और टिपर वाहनों से एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. के बने कूड़ा ट्रांसफर सेंटर मखियाली भिजवाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके बाद सफाई कर्मी संगठनों में रोष बन रहा है। बीते दिनों बुलाई त्यौहारी सीजन की बैठक में विरोध पर ईओ के नाराज होकर बैठक से चले जाने का विवाद आंदोलन का कारण बना। सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 10 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था, जिस पर वार्ता न बुलाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने पालिका मुख्यालय पर मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष चमन लाल ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मियों का आए दिन उत्पीड़न कर रहा है। सफाई कर्मचारियों की काफी समस्याएं लंबित हैं, जिनका निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका में कूड़ा डलावघर एक ही दिन में बन्द कराने का आदेश जारी किया, जो सफाई कर्मचारी हाथ रेहडा पर सफाई कार्य करते हैं, वह अपने वार्ड का कूडा कहां डाले, इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा नहीं की गई है, जबकि इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले एक समन्वय बैठक पालिका प्रशासन को सफाई नायकों के साथ करनी चाहिए थी। पालिका एमआईटूसी कम्पनी के बीच अनुबन्ध होने से पालिका प्रशासन को 92 लाख रुपए प्रति माह वित्तीय हानि हो रही है। कंपनी ने पालिका प्रशासन के साथ अनुबन्ध में समस्त 55 वार्डों एवं प्रतिष्ठानों खाली प्लाटों व प्राईमरी वेस्ट प्वाइंट का कूडा उठान अनुबंध हुआ है, जिसमें कम्पनी द्वारा शत प्रतिशत पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि यदि सुनवाई न हुई तो धरना बेमियादी होने के साथ हड़ताल भी की जायेगी। धरने पर चमन लाल ढिंगान के अलावा राजू वेद, देवी प्रसाद, पाल्लेराम, आशीष, रोहित कुमार, अजीत कुमार, राजेश, राजकुमार, जीवन, मिलन कुमार समेत दर्जनों सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal