हरियाणा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्न, बांटी मिठाई

Share :

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने हरियाणा में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पर पहली बार लगातार किसी पार्टी की तीसरी बार फिर सरकार बनी है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हरियाणा के नतीजों में एक बार फिर भाजपा की जीत पर देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न भी मनाया। मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर हरियाणा में भाजपा के चुनाव नतीजों से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री व नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिवचौक पहुंच बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और वहां से गुजर रहे रिक्शा चालकों एवं अन्य राहगीरों का मुंह मीठा कराने के साथ जश्न मनाया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित भाजपा नेताओं ने नगर के हृदयस्थल शिव चौक पर पहुंच खुशी मनाते हुए जश्न मनाया। मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में शिवचौक पर इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र घंटों तक गूंजायमान रहा। कपिल देव ने कहा कि हरियाणा चुनाव के आए नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं, जिससे विपक्षियों के हौंसले पस्त हो गए। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल व राहुल गांधी द्वारा लगाए अनावश्यक आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में बेहतर काम के बूते सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अनर्गल आरोप विपक्षी दलों की साजिश बेनकाब करने का काम किया है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, सुधीर खटीक, श्याम सिंह सैनी, रजत गोयल, सुनील तायल, डॉ. देशबंधु तोमर, प्रेमी छाबड़ा, राजकुमार सिद्धार्थ, कन्हैया शर्मा, शिल्पीराज वत्स, संजीव संगम, शोभित गुप्ता, रचित नामदेव, विशाल गर्ग, बिजेन्द्र पाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal