तीन दिवसीय प्रतियोगिता का मंत्री कपिल देव ने किया शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। 75वीं जनपदीय शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता रैली का मंत्री कपिल देव ने ध्वजारोहण और कबूतर उडाकर उद्घाटन किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ खेलों को प्रोत्साहन देने को योजनाएं कार्यान्वित कर रही है, ताकि यूपी के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि टीम भावना से खेलने से जहां एक ओर सफलता हासिल होती है, वहीं इससे शरीर का सर्वांगीण विकास होने के साथ निरोगी होने का मार्ग प्रशस्त होता है।
मंगलवार को दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में प्रारंभ 3 दिवसीय रैली के उद्घाटन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ 800 मी. व 100 मी. दौड़ सहित अन्य एथलेटिक्स का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मंत्री कपिल अग्रवाल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की। एनसीसी,स्काउट और खिलाड़ियों की टीमों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान डीआईओएस राजेश श्रीवास, बीएसए संदीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, एसपी एसपी उपाध्याय, विद्यालय प्रबंधक विनोद संगल, महेश कुमार, अरुण खंडेलवाल, जनपद के विभिन्न प्रधानाचार्यो में सुनील शर्मा, सोहनपाल सिंह, अजय कुमार, सुधीर त्यागी, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. संजय राणा, डॉ. विनीत, डॉ. कैप्टन प्रवीण चौधरी, विनोद कुमार, डॉ. राजेश कुमारी, सुमित्रा सिंह, सारिका जैन, कुसुम लता, मोनिका, राजेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रजापति, शेखर चंद्र, दिनेश आदि के साथ सत्यकाम तोमर, सुधीर, राहुल राणा, अशोक वर्मा, इच्छा राम आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य और रैली संयोजक विजय कुमार शर्मा और संयोजिका डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal