कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी का स्थान बदला, अब एनआईसी कलेक्ट्रेट में होगा आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। चार नवंबर को प्रस्तावित ई-लॉटरी के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार के स्थान पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी।
उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग कराने वाले किसानों की चयन प्रक्रिया चार नवंबर 2026 को अपराह्न दो बजे से संपन्न होगी। पूर्व में ई-लॉटरी का आयोजन विकास भवन सभागार में निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसमें बदलाव करते हुए नया स्थान एनआईसी, कलेक्ट्रेट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनाओं के अंतर्गत बुकिंग किए गए कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इनमें रोटावेटर, हैरो, टिलर, लेजर लैंड लेवलर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ, रीपर कम्बाइनर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, शुगरकेन वीडर सहित विभिन्न कृषि यंत्र शामिल हैं।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित किसानों से अपील की है कि वे ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए उसी मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित समय पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर पहुंचें, जिससे उन्होंने कृषि यंत्रों की ऑनलाइन टोकन बुकिंग की थी। ई-लॉटरी चार नवंबर को दोपहर दो बजे होगी। आयोजन स्थल विकास भवन नहीं, बल्कि एनआईसी कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर है। किसानों को बुकिंग वाला मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य है।

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से

छात्रों ने सीखा मूर्तिकला की बारिकियां, मूर्तिकार सुरेश कुमार ने छात्रों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से

“गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal