भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से दीपावली उपहार की व्यवस्था की कमान वंदना शर्मा और सुनीता शर्मा तथा नवनीत गुप्ता ने संभाली। इस अवसर पर संस्था संरक्षक अशोक सिंघल व हर्ष जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। संस्था अध्यक्ष कान्ति राठी एडवोकेट ने पंच पर्वों की शुभ कामनाएं देते हुए बताया कि यह सनातन का सिद्धांत ही है कि समाज का अमीर वर्ग इस दिन कीमती धातुओं की पूजा करता है तो वही शगुन एक गरीब परिवार झाड़ू पूजन करता है। धन्वंतरि जयंती के रूप में आयुर्वेद ,जिससे पूरे विश्व को एक ऐसी चिकित्सा पद्धति देने का संकल्प भी समाज करता है,जिससे रोग का समूल नाश हो।

दीपावली का अर्थ समझाते हुए कांति राठी ने बताया कि दीप+अवली का मतलब दीपों को पंक्तिबद्ध रखना यानी जीवन में अनुशासन,और दीप ज्योति का अर्थ स्वयं के साथ साथ औरों के जीवन को भी प्रकाशित करना,सिर्फ दीपक को भी हम समझे तो,प्रकाश का घर यही दीपावली का संदेश है,प्रकाशित होना और अन्य को प्रकाशित करना।और प्रकाश भी कब जब अमावस्या हो , यानि घनघोर अंधकार में प्रकाश की व्यवस्था करना। अन्नकूट का संदेश कोई भूखा न रहे,और भाईदूज का अर्थ अपनी बहनों की रक्षा मात्र नहीं बल्कि पूरी मातृशक्ति को शशक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ और फिर डिनर के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से

छात्रों ने सीखा मूर्तिकला की बारिकियां, मूर्तिकार सुरेश कुमार ने छात्रों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से

“गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी

एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन, सरकार एवं उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के सैकड़ों उद्यमियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई