मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। कार्यशाला के दौरान सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को मूर्तिकला की बारीकियों से अवगत कराते हुए विभिन्न सामग्रियों के प्रयोग द्वारा मूर्तियां बनाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने अत्यंत सरल एवं रोचक तरीके से समझाया कि रेत, सीमेंट, धूल तथा स्टील की छड़ों (रीबार) जैसी सामान्य निर्माण सामग्रियों का उपयोग करके आकर्षक एवं सुदृढ़ मूर्तियां किस प्रकार तैयार की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामग्री के चयन, संरचना निर्माण, आकार निर्धारण तथा मूर्ति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वयं विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं स्वयं कार्य करके सीखने के इस अनुभव ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और कलात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर ललित कला संकाय के डायरेक्टर डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी कलाकारों एवं विशेषज्ञों के माध्यम से कला की नवीन तकनीकों से जोड़ना है।ललित कला संकाय की ओर से सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यशाला का समापन विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मक सहभागिता के साथ हुआ।इस वर्कशॉप के आयोजन में ललित कला संकाय की हेड मीनाक्षी काकरान, संकाय सदस्य डॉ. अनु , मयंक सैनी, रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, रीना त्यागी और मुक्त सैनी का योगदान रहा।

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से





