भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से डेकोरेशन व सजवाते आ रहे थे।जिसको देखने के लिए वह खरीदारी करने के लिए पूरे जिले से ग्राहक अपने परिवार सहित आते थे परंतु गत वर्ष पटरी रेडी वालों ने दिवाली त्योहार से पहले ही सड़क को घेर कर अतिक्रमण कर दिया था जिससे भगत सिंह रोड पर आने वालों की संख्या मैं भारी गिरावट आई थी जिससे दुकानदार भाई पहले से ही मंदे से परेशान था सड़कों को घेरने से और दिल टूट गया था इस कारण इस वर्ष मार्केट में सुंदर डेकोरेशन नहीं हो पाई परन्तु इस बार भगत सिंह रोड के सभी दुकानदार संगठित होकर नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा से मिले उनको अपनी पीड़ा बताई और सहयोग की अपील की शहर इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने बहारी रेडी पटरी को लगने नहीं दिया इसके लिए बैठक में सभी ने शहर कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं सम्मानित मीडिया को भी धन्यवाद दिया।
इस दौरान संजीव जैन संगठन प्रभारी ने कहा बाजार में बाजार के साथ में लगते हुए अन्य मार्केट में किसी कारणवश कोई हादसा हो जाता है तो फायर ब्रिगेड को पहुंचने के ज्यादा देरी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पटरी वाले बीचो-बीच सड़क पर पटरी लगाते हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य मदद टीम के सामने बहुत बड़ी परेशानी आएगी। इस बैठक में सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, राहुल गोयल महासचिव, सुशील संगल कोषाध्यक्ष, कुलदीप जैन,नमन गोयल,संजीव जैन, अनुज गोयल क्रोकरी,मुकुल जैन,अशोक अग्रवाल बुक वाले, हिमांशु गोयल, विकास ग्रोवर, संदीप वर्मा,सुबोध जैन अमित बर्तन, आशु अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, नवीन सराफ, संजय गोयल ज्वेलर्स, संजय वर्मा ज्वेलर्स, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से

छात्रों ने सीखा मूर्तिकला की बारिकियां, मूर्तिकार सुरेश कुमार ने छात्रों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से

“गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी

एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन, सरकार एवं उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के सैकड़ों उद्यमियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई