शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रताल में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया।
कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी, वायरलेस संचार व्यवस्था और 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी लाइट और अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ भोपा राधारमण सिंह, थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कंट्रोल रूम की स्थापना से शुक्रताल आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी।

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी का स्थान बदला, अब एनआईसी कलेक्ट्रेट में होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। चार नवंबर को प्रस्तावित ई-लॉटरी के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार के स्थान पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। उप कृषि

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कल शाम भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं, पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत करते

सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर का दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शहर के सेनेट्री व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारी, एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न सेनेट्री प्रतिष्ठानों के संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने

श्रीराम कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) द्वारा भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (कैम्पा), पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। एमबीए पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से इस बार कैम्पा इंडस्ट्रीज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई