मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) द्वारा भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (कैम्पा), पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। एमबीए पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से इस बार कैम्पा इंडस्ट्रीज का चयन किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग के डीन डॉ. सौरभ मित्तल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि किस प्रकार विभिन्न कार्यों को बेहतर प्रबंधन और समन्वय के साथ संचालित किया जाता है।प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के विभिन्न पारंपरिक उद्योगों से विद्यार्थियों को रूबरू कराया जा रहा है, ताकि वे स्थानीय स्तर पर नए उद्योग एवं व्यावसायिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सकें।

भ्रमण के दौरान भारतीय बेवरेजेज के जनरल मैनेजर योगेश शर्मा एवं मानव संसाधन प्रबंधक रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रबंधन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। वहीं बिजनेस हेड अमित जैन ने उत्पादन एवं गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी दी। यूनिट के प्रोडक्शन मैनेजर अनुभव सोलंकी एवं सुनील सैनी ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारियों के बारे में विस्तार से समझाया तथा उनकी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. चित्रा श्रीवास्तव ने किया। औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग से डॉ. राजीव रावल, मिस निवेदिता चतुर्वेदी, अतुल रघुवंशी, सोमनाथ भट्टाचार्य, मिस राधिका धमिजा एवं मिस रितिका माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






