किसान मेले के दूसरे दिन चौ नरेश टिकैत ने किया कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- किसानों को अपनानी चाहिए नई तकनीक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कृषि मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेनू तोमर, नगर पंचायत एलम की अध्यक्ष दीपा पंवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसान मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि उपकरणों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस तरह के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन लगातार होना चाहिए। इससे किसानों का ज्ञान बढ़ता है और उन्हें खेती में इस्तेमाल होने वाली नई मशीनों और तकनीकों की जानकारी मिलती है। आज सोलर ऊर्जा से खेती के कई काम किए जा रहे हैं। बड़े-बड़े ट्रैक्टर और आधुनिक मशीनें किसानों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसी मशीनें भी आ रही हैं, जिनकी मदद से खेतों में फसल अवशेष और पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने किसानों से नई तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक खेती समय की जरूरत है। भारत बालियान ने पिछले वर्ष भी किसान मेले का आयोजन किया था और इस बार भी बेहतर प्रयास किया है। इससे किसानों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

*युवाओं में बढ़ते नशे पर जताई चिंता*
चौधरी नरेश टिकैत ने युवाओं में बढ़ती शराब और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की ओर बढ़ना बेहद चिंताजनक है। समाज को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। उन्होंने पशुपालन की घटती प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की। नरेश टिकैत ने बताया कि सिसौली में पिछली पशुगणना के दौरान करीब 10 हजार पशु दर्ज किए गए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या घटकर लगभग 4500 रह गई है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। हमें दूध की जरूरत है, लेकिन धीरे-धीरे पशुपालन से दूरी बढ़ती जा रही है।

पंजाब और हरियाणा के किसानों से सीखने की जरूरत : संजय राठी
रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि पिछले वर्ष किसान मेला मंडी स्थल पर आयोजित किया गया था, जबकि इस बार इसके लिए नया स्थान चुना गया है, जिससे जनपद को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज खेती में मशीनरी का युग है और किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आधुनिक कृषि मशीनों का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है, जबकि पंजाब के किसान काफी पहले ही गेहूं और धान की कटाई सहित खेती के विभिन्न कार्यों में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं। खेतों को समतल करने वाली मशीनों का भी वहां लंबे समय से उपयोग हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दंगल का किया शुभारंभ
किसान मेले के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों ने कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर आधुनिक तकनीक से निर्मित कृषि उपकरणों का अवलोकन किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार अखाड़े में पहुंचे और दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
किसान मेले में लाटियान खाप के मुखिया चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान, ब्राह्मण समाज के मुखिया वीरेंद्र शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, वरिष्ठ रालोद नेता धर्मवीर बालियान, उमादत्त शर्मा, विदित मलिक, कृष्णपाल राठी, मोहित मलिक, रेनू तोमर, राकेश बालियान, यशपाल बालियान और जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चौधरी जयवीर सिंह ने किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. केपी सिंह, डॉ. मोहम्मद नईम अली, देवेश प्रकाश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण मलिक और विद्या यूनिवर्सिटी से डॉ. स्वाति सहित कई शिक्षाविद एवं कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने

श्रीराम कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) द्वारा भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (कैम्पा), पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। एमबीए पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से इस बार कैम्पा इंडस्ट्रीज

मुजफ्फरनगर के नए सीडीओ बने IAS अमित कुमार सिंह, संभाली कार्यभार की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारी के तहत आईएएस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभाल लिया है। उनके सीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों के संचालन और प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई प्रशासनिक पारी शुरू हुई

जनगणना 2027 के लिए बीएचईएल हरिद्वार में प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अपर महाप्रबंधक अतुल सचान और केंद्र प्रभारी हरीश सिंह बग्वार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतुल सचान ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्धारण

प्रतियोगिताओं में पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रो का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल एवं 5 ट्रॉफियाँ जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी

शिक्षकों की 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सनातन धर्म कॉलेज ,मुज़फ़्फ़रनगर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फुपुक्टा एवं एम. सूटा के आह्वान पर आज सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में महाविद्यालय के शिक्षक संघ के सभी शिक्षक साथियों ने शिक्षकों की लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने प्रदेश एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal