हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अपर महाप्रबंधक अतुल सचान और केंद्र प्रभारी हरीश सिंह बग्वार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतुल सचान ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्मिकों से जनगणना संबंधी दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
हरीश सिंह बग्वार ने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन और कार्मिकों की दक्षता आवश्यक है।
जिला फील्ड ट्रेनर डॉ. शिवा अग्रवाल ने प्रतिभागियों को प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी जुटाने, सवालों को स्पष्टता से पूछने और सही आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। वहीं, प्रशिक्षक रवि कुमार गोस्वामी ने मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करने और डिजिटल दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक चुनौतियों पर जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर विपुंज कुमार, दया शंकर शुक्ला सहित सुपरवाइजर और प्रगणक उपस्थित रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






