मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारी के तहत आईएएस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभाल लिया है। उनके सीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों के संचालन और प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई प्रशासनिक पारी शुरू हुई है। अमित कुमार इससे पूर्व मेरठ मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। उन्हें शासन की ओर से जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर भेजा गया है। वे वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दे उन्होंने बीते शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया था और आज दिन भर विकास से जुड़ी योजनाओं पर जानकारी लेने के साथ उन पर मंथन करते रहे।
मुख्य विकास अधिकारी के रूप में उनके सामने जनपद की ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। जिले में विकास भवन से संचालित होने वाली योजनाओं, पंचायतों के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने में सीडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






