मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर का दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शहर के सेनेट्री व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारी, एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न सेनेट्री प्रतिष्ठानों के संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
एसोसिएशन के सचिव विकास भार्गव ने अपने संबोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के बदलते व्यापारिक परिवेश में हमें आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, लेकिन अपने स्थानीय व्यापार और बाजार की मजबूती को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच अपने शहर के प्रतिष्ठित दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खरीदारी को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना शहर की अर्थव्यवस्था, रोजगार और व्यापारिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने डिजिटल पेमेंट एवं UPI के बढ़ते उपयोग पर भी बात रखते हुए कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार को सरल और सुविधाजनक बना रहा है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है। किसी अनजान लिंक, फर्जी QR कोड, OTP या UPI PIN साझा करने से बचें और प्रत्येक डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि जागरूक व्यापारी ही सुरक्षित और मजबूत व्यापारिक व्यवस्था का आधार बन सकता है।कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी को दीपावली के उपहार भी भेंट किए गए। आपसी मेलजोल, हंसी-खुशी और नए उत्साह के साथ समारोह एक सुंदर पारिवारिक मिलन के रूप में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुधीर मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं सह सचिव वैभव मित्तल सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग





