भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग पर शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दीपावली पर लगने वाला दीपावली का बाजार लगाए जाने से पूरी तरह इनकार कर दिया। इस बीच स्थानीय परिवारों के साथ बाहर के जनपदों से भी सैकड़ों दुकानदार दीपावली का सामान बनाकर यहाँ पाँच दिन लगने वाले बाजार में दुकान लगाकर कुछ कमाई करने की लालसा से आ धमके, जिन्हें कोतवाली पुलिस में लाठी फटकार भगा दिया। घंटा तक चले इस विरोध प्रदर्शन के चलते शिव चौक पर पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री संजय गर्ग का स्थानीय दुकानदारों ने घेराव कर हर वर्ष लगने वाले दीपावली बाजार को लगवाए जाने की मांग की। जिला महामंत्री संजय गर्ग का दुकानदार घेराव कर ही रहे थे कि इसी बीच मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के एक कांस्टेबल ने भाजपा नेता को ही आधे हाथों ले लिया। इससे पहले की मामला बिगड़ा वहां पास ही खड़े हिंदू नेता संजय अरोड़ा ने भाजपा नेता का परिचय कराते हुए कांस्टेबल के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की और उन्हें वास्तविक स्थिति अवगत कराया।
मजे की बात की है की ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुल्तान सिंह यही नहीं रुके उन्होंने अपनी ड्यूटी का हवाला देते हुए अपने अफसर का आदेश मानते हुए वहां से सभी को है जाने की चेतावनी थी इस बात को लेकर भाजपा नेता के साथ उनकी डॉग जोक भी हो गई। भाजपा जिला महामंत्री के साथ हुई नोक चौक की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शिव चौक पहुंचे जहां देर रात्रि तक इस बात को लेकर विरोध जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ता कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी आक्रोशित दिखाई दिए। उक्त मामले में बाद में मंत्री ने भी नाराजगी व्यक्त की।

बता दें, नगर के हृदय स्थल शिव चौक के पास मुख्य रूप से भगत सिंह रोड पर प्रत्येक वर्ष दिवाली में चार से पांच दिन तक फेरी पटरी पर सड़क के दोनों और बाजार लगता है। इस बार पुलिस स्थानीय दुकानदारों की मांग पर बाजार नहीं लगने दे रही है। बुधवार देर शाम इसी मुद्दे को लेकर कई बार भगत सिंह रोड पर पुलिस ने पटरी वालों को लाठी फटकार कर दौड़ाया। बताया जाता है कि इसी बीच शिव चौक पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग का बाजार में फड लगाकर अपना कारोबार करने आए दुकानदारों ने तहसील मार्केट के बाहर घेराव करते हुए की कि उनके बाजार को लगाने की अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाए। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने पुलिसकर्मी को सभ्य भाषा में बात करने के लिए कहा, इस पर वह उनसे भी सख्त भाषा में बोल पड़ा। मामले पर योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कांस्टेबल सुल्तान सिंह की भाषा पर पुलिस अधिकारियों से बात करने की बात कही है। भाजपा नेता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर देर रात्रि तक भाजपा कार्यकर्ता शिव चौक पर जम रहे। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग, डॉक्टर आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता नमन मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, रजत गोयल, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और दुकानदार मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से

छात्रों ने सीखा मूर्तिकला की बारिकियां, मूर्तिकार सुरेश कुमार ने छात्रों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से

“गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई