भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति ने किया भव्य स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कल शाम भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं, पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अजमीढ़ जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शिवम वर्मा ने विजय वर्मा को पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा माला पहनाकर उनका सम्मान किया। समारोह का मंच संचालन सुनील वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश वर्मा ने की।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ओबीसी वर्ग की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समारोह के दौरान स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के सामने इन दिनों एक गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों की पुलिस किसी अज्ञात व्यक्ति को साथ लेकर स्थानीय दुकानों पर पहुंचती है और संबंधित व्यापारी पर चोरी का सामान खरीदने या बेचने का आरोप लगाते हुए उसे अपने साथ ले जाने की कार्रवाई करती है। व्यापारियों का कहना था कि कई बार बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल और तथ्यों की पुष्टि किए ही इस प्रकार की कार्रवाई से व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा उनके सम्मान और कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
व्यापारियों ने विजय वर्मा से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाने की मांग की, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके और किसी भी कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो। विजय वर्मा ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से उठाए गए विषयों को गंभीरता से संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पवन वर्मा,राजेश वर्मा, तिरस पल वर्मा राज पल वर्मा शिवम वर्मा, सुनील वर्मा, सतीश वर्मा, पवन वर्मा, हिमांशु वर्मा, अंकित उप्पल, रवि शर्मा, महेश वर्मा नीतू वर्मा सहित क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से

छात्रों ने सीखा मूर्तिकला की बारिकियां, मूर्तिकार सुरेश कुमार ने छात्रों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला संकाय में आयोजित तीन दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी के गढ़ी स्टूडियो के मूर्तिकार सुरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मूर्तिकला की विभिन्न तकनीकों, निर्माण प्रक्रियाओं एवं आधुनिक प्रयोगों से

“गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal