नगर में स्वच्छता अभियान के बूते लोगों को किया जागरुक

Share :

मुजफ्फरनगर। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर पालिका क्षेत्र में शुरू स्वच्छता अभियान के बीच स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को वृद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के बीच पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आमजन ने भी सड़कों पर उतरकर श्रमदान किया। इसके साथ समस्त वार्डो में स्वच्छता की शपथ दिलाए जाने के बाद सफाई कार्य कराया गया।
नगर पालिका क्षेत्र में दूसरे दिन शुरू स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक करने के साथ कूड़ा डस्टबिन में डालने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न किए जाने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को नगर क्षेत्र में शुरू अभियान का नेतृत्व योगेश कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक एवं पालक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान सुशील कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में समस्त स्टाफ व छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और अपने घर, मौहल्ले व शहर को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान पालिका द्वारा रुड़की रोड पर नावल्टी चौराहे से शिव चौक तक रोको-टौको अभियान चलाया, जिसके अन्तर्गत मार्किट के सभी दुकानदारों को नीले और हरे डस्टबिन का प्रयोग करने ओर कूड़ा सड़क पर न डालकर डोर टू डोर कलेक्शन वाहनों को देने का निवेदन किया। इस दौरान आम जनमानस को भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया। अभियान में आकाश दीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, सुशील कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, दीपक सैनी, आईटीसी सुनहरा कल, कुलदीप सिंह इंचार्ज डोर टू डोर कलेक्शन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई