किसान दिवस में डीएम ने किया आह्वान, भ्रष्टाचार मिटाने को जनता दे हमारा साथ

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार में रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान समाधान दिवस में माहौल गरमाहट से परिपूर्ण नजर आया। हालांकि नवांगत डीएम के सामने किसान नेताओं द्वारा खुले मंच से जिले में भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं एक समय ऐसा भी आया जब किसान नेता वर्चस्व की खातिर आमने-सामने होते दिखाई दिए। तमाम समस्या सुनने के बाद किसानों के साथ प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के निदान कराने के प्रति डीएम ने आश्वस्त किया, वहीं उन्होंने कहा कि यदि कोई अफसर या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगे, तो इसकी शिकायत सीधे उनसे करें, शिकायत के सत्य पाए जाने पर शिकायतकर्ता का नाम सामने न आने के साथ ही ऐसे शख्स को 11 हजार रुपये का इनाम के तौर पर स्वयं देंगे।
कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार में बुधवार को किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न किसान दिवस में चकबंदी और बिजली से जुड़ी समस्याओं के साथ अन्य मामलों से जुड़ी समस्याओं को अफसरों के सामने उठाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि खतौली क्षेत्र के गांव तिगाई में रहने वाले एक आचार्य की बिजली विभाग ने रिकवरी काट दी, जबकि उन्हें मामले का पता ही नहीं, करीब 1 साल पुराना छापा दिखाते हुए आचार्य पर जुर्माना और रिकवरी तहसील में भेज दी। तहसील से अमीन रिकवरी का नोटिस लेकर उनके पास पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं गांव चौकड़ा में चकबंदी के दौरान चकबंदी लेखपाल राजन कुमार किसानों को परेशान कर रहा है। राजू ने कहा कि एक किसान से प्रकरण निपटाने के लिए डेढ़ लाख रुपये उसने बतौर रिश्वत मांगे हैं, किसान गरीब है परेशान हो रहा है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिले में ऊपर से नीचे तक सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है। चकबंदी वाले गांवों में महिलाएं अपने जेवर और किसान घेर गिरवी रखकर रिश्वत की रकम जुटाने को विवश हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में इस चकबंदी प्रक्रिया से परेशान होकर दो किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। राजू ने डीएम के समक्ष आक्रोश जताते हुए कहा कि हम लेखपाल को डेढ़ लाख रिश्वत में तो दे देंगे लेकिन सार्वजनिक रूप से उसे जूतों से भी पीटा जायेगा। वहीं भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान और मंडल युवा अध्यक्ष विकास शर्मा ने चकबंदी, बिजली व नाला व सड़क निर्माण के मुद्दों को उठाने के साथ उनकी जांच व कार्यवाही की मांग की।
किसान नेताओं की बात सुनने के बाद डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि यदि कोई अफसर या कर्मी जिले में सरकारी काम के बदले रुपयों की डिमांड करता है, तो ऐसे में संबंधित सीधे उनसे आकर शिकायत करें, उसकी शिकायत को पूरी तरह गोपनीय रखने के साथ रिश्वत मांगने की पूरी जांच गोपनीय स्तर पर कराई जायेगी और शिकायत सही मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को वे खुद अपने स्तर से 11 हजार रुपये का इनाम देकर भी सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ गंभीर कार्यवाही कराई जायेगी। साथ ही जिले में किसानों की समस्याओं का भविष्य में समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। डीएम ने मिल रही किसानों की समस्याओं को आॅनलाइन दर्ज कराने के साथ उनके समय ये निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई