सिद्धपीठ देवी मंदिर में लगी वार्षिक मेले पर भक्तों की भीड़, मंदिर में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। काली नदी घाट पर स्थित नगर के सबसे प्राचीनतम श्री सिद्ध पीठ देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव मेले के अवसर पर सवेरे से ही मंदिर में हजारों भक्तों ने भक्तिभाव के साथ लंबी लाइन में लगकर मां शाकुंभरी, मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख अपना प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। इस बीच लंबी कतार में लगकर भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए माता रानी को प्रसाद भी चढ़ाया।
इस दौरान श्री सिद्धपीठ मंदिर समिति के मुख्य सेवक पं. संजय कुमार गुरुजी ने बताया कि काली नदी स्थित पौराणिक सिद्धपीठ पूरे वर्ष श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम लगा रहता है। वहीं हर माह की अष्टमी, नवमी और चतुर्दशी तिथि के अलावा नवरात्रों में भी यहां पूजा अनुष्ठान का भी विशेष क्रम जारी रहता है और श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए माता रानी के दर्शन हेतु आते रहते हैं। इस बीच मंदिर समिति की ओर से पं. महेश कुमार, पं. संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति इस बार भी मेले पर पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देने में जुटे रहे। मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव के मौके पर श्रद्धालु स्त्री, पुरुष एवं बच्चे हलवा-पूरी, छत्र एवं नारियल के साथ माता के श्रृंगार का सामान लेकर सिद्ध पीठ पर अपनी-अपनी मन्नतें मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को इस दौरान समिति की ओर से वार्षिक चमत्कारिक भभूत का वितरण किया गया। इसके प्रयोग एवं माता रानी की कृपा से भक्तों को तुरंत ही परिणाम मिलता है। मंदिर समिति भवन पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। होली के बाद वर्ष में एक बार जो श्रद्धालु यहां मंदिर में आकर अपनी हाजिरी लगाकर प्रसाद चढ़ाता है और भक्ति भाव के अनुरूप उस पर माता की कृपा अवश्य होती है। प्राचीन काल से चला आ रहा यह मेला पहले 3 दिवसीय होता था बाद में समय के अनुसार अब एक दिवसीय रह गया है। सिद्धपीठ के वार्षिक उत्सव ने मेले का रूप धारण कर रखा है, नदी घाट पर पीछे की ओर छड़ी को काफी पूजन होता है। हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा पाठ के लिए आते हैं। वार्षिक उत्सव मेले की व्यवस्था आयोजन में पं. रमन शर्मा, पं. कृष्ण दत्त, पं. विष्णु शर्मा, सोनू पंडित, बॉबी शर्मा, श्रीपाल पप्पू व पं. संजय कुमार गुरु जी आदि का योगदान रहा और उन्होंने श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना संबंधी टिप्स भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal