चेयरपर्सन ने देखी नगरपालिका दफ्तर की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका के कार्य व्यवहार में जीरो टोलरेंस नीति के बीच में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए गुरूवार दोपहर बाद नगर पालिका मुख्यालय पर छापा मार चेयरपर्सन ने व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान उन्होंने पालिका के सभी दफ्तरों में पहुंचकर अफसरों और कर्मियों की उपस्थिति को परखा, वहीं जन्म-मृत्य पटल पर शपथ पत्र आधारित प्रमाण पत्र के जारी होने को लेकर मिली शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए सम्बंधित कर्मचारियों को कार्य के प्रति पूर्ण जिम्मेदार रहने की हिदायत दी। उन्होंने अपने पटलों से नदारद मिले कुछ कर्मियों को भी चेतावनी दी।
नगरपालिका में कई दिनों से कुछ अफसरों व कर्मियोंं के अपने दफ्तरों से गुम रहने की शिकायतों पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार दोपहर बाद कई सभासदों के साथ पालिका पहुंची, जिससे वहां कर्मियों में हड़कप मच गया। इस बीच चेयरपर्सन ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के साथ कर्मियों की उपस्थिति परखी और नदारद मिले कर्मचारियों के संबंध में विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति किसी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पब्लिक डीलिंग वाले पटलों पर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य की है, ताकि लोगों को अपने कार्य के लिए भटकना न पड़े। आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के लिए कहा। इस दौरान वो जन्म मृत्यु पटल पर भी पहुंची और शपथ पत्र वाले प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर पालिका में अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदक को परेशान न किया जाये। यदि भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो कार्यवाही से गुरेज नहीं किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र जन्म व मृत्यु पटल लिपिक को निर्देश देते हुए कहा कि जो लम्बित प्रकरण हैं, उनको समयावधि में निस्तारित कराकर प्रमाण पत्र जारी कराने का काम करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सभासदपति युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सभासद शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal