ड्यूटी से गुम सफाई कर्मियों का निकल रहा वेतन, उठे सवाल

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जितना संवेदनशील होकर काम कर रही है, व्यवस्था उतनी बेपटरी हो रही है। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ पर वो कर्मचारियों की जिम्मेदारी से परिचित हो चुकी हैं, अब उनके सामने ऐसा मामला आया, जिसे देखकर खुद भौचक्क हैं। पालिका के वार्ड 10 जिसमें खुद नगरपालिका का मुख्यालय टाउनहाल के साथ ही काफी बड़ा एरिया है, में ड्यूटी से लगातार गायब रहने के बावजूद भी सफाई कर्मचारियों का पूरा वेतन पालिका से निकाला जा रहा है। सभासद ने इसकी शिकायत की तो अब जांच पड़ताल शुरू की गयी है।
नगरपालिका परिषद् में अब करीब 1000 सफाई कर्मी शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करने में जुटे हंै। इसमें बड़े वार्डों में कर्मियों की संख्या ज्यादा है, ताकि वहां नियमित सफाई कार्य होने में कोई भी असुविधा न हो। ऐसे में वार्ड 10 में सफाईकर्मियों की हठधर्मिता ऐसी है कि बिना ड्यूटी पर आए वो घर बैठे अपना वेतन ले रहे हैं। वार्ड सभासद महीका गुप्ता ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर बोर्ड बैठक में आवाज उठाई थी, अब उनके पति भाजपा नेता शोभित गुप्ता ने वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने व इसके बावजूद भी उन पर कार्यवाही करने के बजाए उनका वेतन पालिका से निकलने की शिकायत करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्र्रज्ञा सिंह के समक्ष नाराजगी प्रकट की। सभासदपति ने शिकायत में बताया कि उनका वार्ड बड़ा है और टाउनहाल, झांसी रानी आदि प्रमुख क्षेत्र उनके वार्ड में ही आते हैं। सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उनके वार्ड में दो सफाई नायकों प्रभात कुमार और गौरव कुमार के साथ 34 सफाई कर्मचारी लगाए हैं, लेकिन इनमें से ड्यूटी पर केवल 5 से 8 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन दिखाई देते हैं, जबकि सफाई नायक द्वारा सभी कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर में दर्जकी जाती है और प्रति माह इन कर्मचारियों का वेतन निकाला जा रहा है। सभासद पति शोभित गुप्ता ने इसे अनियमितता बताते हुए जांच की मांग की है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वार्ड 10 में कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहते हुए भी पूरा वेतन पाने का मामला सामने आया है। इसके लिए उन्होंने ईओ से जांच करने के लिए कहा है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर प्रकरण है। इसमें दोषी कर्मियों और दूसरे लोगों पर कार्यवाही की जायेगी।
उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार से रिपोर्ट मांगी है। डॉ. अतुल का कहना है कि वार्ड 10 के सफाई नायक प्रभात कुमार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं दूसरी ओर सभासदपति शोभित गुप्ता, प्रमोद कुमार, हसीब राणा, सुन्दर कुमार, कपिल पाल, सभासद शहजाद चीकू आदि ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से मांग की कि सभी वार्डों में सफाई नायकों के साथ सफाई कर्मियों की हाजिरी लेने का अधिकार सभासदों को दिया जाये। इसके साथ ही वेतन जारी करने के लिए हाजिरी रिपोर्ट पर सभासद की संस्तुति को अनिवार्य किया जाये ताकि सफाई नायकों और कर्मियों पर एक दबाव बनाया जा सके और ऐसी गड़बड़ियों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई