पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ जैन मंदिर मंसूरपुर जाकर की पूजा अर्चना

Share :

मुजफ्फरनगर। पिछले दस दिनों से जैन समाज के द्वारा मनाये जा रहे पर्युषण पर्व का बुधवार को विधिवत धार्मिक परम्परा और क्षमावाणी पर्व के साथ समापन हो गया। इस दौरान कई जैन मंदिरों से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ मंसूरपुर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बड़ा मंदिर पहुंचकर वहां भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की और इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व के समापन बुधवार को क्षमावाणी पर्व और उछाव का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ किया गया। इस दौरान पूर्ण श्र(ा भाव के साथ जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए उमड़े। इस अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बड़ा मंदिर, मंसूरपुर से स्भी शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहीं, इनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां पर आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा आदि भी पहुंचे। मंदिर प्रबंध कमेटी और सकल जैन समाज की ओर से अमरचंद जैन ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने यहां भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जैन समाज के मुख्य पर्युषण पर्व का आज विधिवत समापन हुआ है और इस पर आज जैन समाज के लोगों ने एक दूसरे से द्वेष भावना का त्याग करते हुए क्षमा पर्व मनाया है, जो समाज को जोड़ने का काम करता है। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को बड़ा मंदिर के नाम से भी माना जाता है। इस मंदिर जी का गर्भगृह 650 वर्ष से अधिक प्राचीन है। इसका निर्माण जैन समाज द्वारा करवाया गया था। बड़ा मंदिर जी में मूलतः एक ही वेदी निर्मित है। वेदी में कई प्राचीन जैन प्रतिमाएं विराजमान है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। इस मंदिर के प्राचीन होने के कारण जैन समाज में इसकी मान्यता पूरे देश में बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई