जैन समाज ने एक दूसरे से माफी मांगकर मनाया क्षमावाणी पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते 8 सितंबर से शुरू जैन धर्म के दशलक्षण पर्व महोत्सव का बुधवार को क्षमावाणी पर्व के साथ धार्मिक परम्पराओं के बीच विधिवत समापन हुआ। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने एक दूसरे से माफी मांगकर गिले शिकवे दूर करने की पहल की और बारिश भरे वातावरण में भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य वाषिक रथ शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान जी का गुणगान किया।
बुधवार को क्षमावाणी दिवस पर दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर कृष्णापुरी में अहिंसा का संदेश देकर भव्य वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। 10 दिनों तक चलने वाले दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन समाज द्वारा सभी अपने छोटो से बड़ो से एक दूसरे से पूरे वर्ष जाने अंजाने में की गई गलतियों की क्षमा याचना करके क्षमावाणी दिवस मनाया। दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर कृष्णापुरी में वार्षिक रथयात्रा निकाली गई जो बारिश के बीच ही शहर के मुख्य मार्गाे से होती हुई वापस मंदिर जी पहुंची। रथयात्रा में बाहर से आए प्रमुख बैंड बाजो की मधुर ध्वनि से सभी ने जी के रथ के सामने धार्मिक जयकारे लगाकर जी का गुणगान किया और महिलाओं ने भजनों की धुनों पर नृत्य कर धार्मिक लाभ लिया। कार्यक्रम में मंगल ध्वजारोहण अरूण जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स परिवार) ने किया। कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, विप्लव जैन, अपूर्व जैन (नावला परिवार) रहे। श्री जी के रथ का खववासी बनने का सौभाग्य संजय जैन नावला परिवार, सारथी प्रभाष चंद्र जैन, अमित जैन, दांया इंद्र नवीन जैन, अनंत जैन, बांया इंद्र वीरेंद्र जैन, अंकुर जैन व खजांची वीरेंद्र कुमार, दिनेश जैन, अमित जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय जैन, राजेंद्र जैन, नवीन जैन, सुशील जैन, रोहित जैन, सुनील जैन, अमित जैन, )षभ जैन, सुगंध जैन, स्वदेश जैन, अजय जैन, आशीष जैन के साथ सभी समाजसेवी संस्थाओं, महिला मंडल व जैन बाल संस्कार चैनल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal