पालिका चेयरपर्सन ने नगर में जगाई स्वच्छता की अलख, किया श्रमदान

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् द्वारा लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरुक व सहयोगी बनाने के साथ शहर को प्लास्टिक मुक्त करने को नगर में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों व अधिकारियों के साथ स्वच्छता का संदेश देने के लिए श्रमदान करते हुए पालिका गेट से शिव चौक तक सफाई कराई और खुद हाथों से झाड़ू लगाते हुए कूड़ा करकट भी साफ किया। इस बीच सफाई कार्य में शामिल सफाई कर्मचारियों को हाफ पेंट व हवाई चप्पलों में देखकर चेयरपर्सन ने शुभारंभ पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर हड़काया और ईओ को गैर जिम्मेदार अफसरों, सफाई कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
मंगलवार को सवेरे टाउनहाल के मुख्य गेट से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने और अभियान में संवेदनशील होकर सहयोग करने की प्रेरणा देते हुए सफाई के लिए श्रमदान किया। उन्होंने पालिका सभासदों और अफसरों व कर्मियों के साथ स्वयं झाड़ू लेकर गेट से शिव चौक स्थित तुलसी पार्क तक श्रमदान किया। झांसी की रानी पार्क, तुलसी पार्क व वर्टिकल गार्डन की भी सफाई कराई गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपने हाथों से वर्टिकल गार्डन में पौधों के बीच पड़े कूड़े करकट को निकालने के साथ डिवाईडर के दोनों ओर पालिका की स्वीपर मशीन से सफाई कराई। उन्होंने दुकानदारों और ठेले-रेहडे वालों को भी अपने आसपास स्वच्छता रखने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। वहीं तुलसी पार्क व गोल मार्किट में डस्टबिन लगवाकर दुकानदारों से कूड़ा करकट इन्हीं डस्टबिन में डालने का अनुरोध किया। इससे पूर्व टाउनहाल में सभासदों, पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को चेयरपर्सन ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई।
स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ के बाद श्रमदान करते हुए हाथों में झाड़ू लेकर चेयरपर्सन सड़कों पर निकली तो सफाई में जुटे कर्मियों को हाफ पेंट और चप्पलों में देखकर वो काफी नाराज हुई। उन्होंने मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को प्रोटाकॉल का पालन नहीं कराने के लिए जमकर हड़काया। इसके बाद पालिका से जूते, गलब्स, मास्क और एपरिन मंगाकर सफाई कर्मियों को पहनाये गये। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, अन्नू कुरैशी, शहजाद, विजय कुमार, विनीत कुमार, हसीब राना, प्रमोद कुमार, सुन्दर सिंह, शोभित गुप्ता, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, चीफ इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार, लिपिक आकाशदीप, एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, इंचार्ज सेकेंड्री प्वाइंट कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर वार्ड 10 के सफाई नायक प्रभात कुमार का वेतन रोकने के निर्देश देने के साथ जो कर्मचारी गैर हाजिर रहे हैं, उनका भी वेतन रोका जा रहा है। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि सफाई नायक प्रभात को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौतम पालीवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी अर्पित की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 2 महीने पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल

मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल मासूम बालिका का जाना हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय में ढाई वर्षीय मासूम बालिका पर कुत्ते के हमले की दुःखद एवं मर्मस्पर्शी घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल वाराणसी से लौटने के उपरांत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से बालिका की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal