मुजफ्फरनगर। मंगलवार को नई मंडी कोतवाली के निकट श्री रामलीला नई मंडी की ध्वज यात्रा पूजन-अर्चना के साथ मंडी क्षेत्र में बड़े धूमधम के साथ निकाली गई। इससे पूर्व नई मंडी के रामलीला ग्राउंड में आगामी 30 सितंबर से प्रारंभ होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों के बीच रामलीला शुरू होने से पूर्व झंडा पूजन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में समिति के पदाधिकारियों के सानिध्य में ध्वज को बैंड बाजे के साथ के साथ नई मंडी के मुख्य मार्गो से होकर श्री रामलीला मैदान में स्थापित किया गया।
इस दौरान रामलीला समिति नई मंडी अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, प्रवीण कुमार एड, अनिल गोयल, राजीव अग्रवाल, विदित गुप्ता, विनोद कुमार, मा. मोहन लाल, अभिषेक कुच्छल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, शरद गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, राकेश खंडेलवाल, नवीन मित्तल, मनोज मोदी, राजकुमार गुप्ता, संजय जिंदल काका, अशोक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






