भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर के माध्यम से जरुरतमंद लोगों की मदद में सार्थक बनने की पहल की। इस दौरान रक्तदान कर लोगों को इसके प्रति जागरुक किया। बाद में पार्टी कार्यालय पर गन्ना समिति चुनाव के निमित एक बैठक आहुत की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी एवं संचालन सुधीर खटीक जिला मंत्री व सहसंयोजक गन्ना चुनाव समिति ने किया।
मंगलवार को भाजपा दफ्तर पर संपन्न रक्तदान शिविर व बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान संपन्न बैठक में जिला संयोजक जितेन्द्र त्यागी ने विस्तार से गन्ना समिति चुनाव के बारे में चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरे मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने चुनाव के निमित मुख्य बिंदूओं पर चर्चा करने के साथ समितिओं पर डैलीगेट एवं डायरेक्टर के सही प्रत्याशी को चुनकर मुख्यालय को अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने समिति संयोजक एवं सर्किल संयोजक के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, विजय सैनी, देवव्रत त्यागी, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल, बिजेंद्र पाल, हिमांशु सैनी, राजू अहलावत, सुन्दर पाल, सचिन सैनी, विपिन त्यागी, नजर सिंह गुर्जर, अरूण त्यागी, प्रदीप बालियान, प्रवीण राणा, विरेन्द्र शर्मा, अनिल त्यागी, इन्द्रपाल कश्यप, अमित पंवार, नरेश धमात, अमित रावल, जितेन्द्र प्रधान, बिजेन्द्र मुखिया, विनोद सैनी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal