मुजफ्फरनगर। पेरिस में पैरालंपिक गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर जिले में पहुंची भारतीय एथलीट प्रीति पाल का यूपी गेट से उनके पैतृक गांव तक लोगों ने फूलों की बारिश कर इस बेटी का स्वागत किया। नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर अपने स्वागत से गदगद भारतीय एथलिट प्रीति पाल ने कहा कि आज उन्हें जो सम्मान मिला है, उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करती है। बारिश के बीच जनपद में उनके स्वागत में आतुर युवाओं के साथ समाज की आभारी हैं। खेल मैदान में किस्मत आजमाने के फैसले पर प्र्रीति ने अभिभावकों के साथ कोच की पत्नी सिमरन शर्मा को अपनी आइडिल बताते हुए भविष्य में होने वाले मुकाबले में गोल्ड मैडल लाने के प्रति सभी को भरोसा दिलाया। प्रीति पाल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यवहार से अभीभूत दिखाई दी। उसने कहा कि जिस तरह उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया और कैप को ठीक से पहनाने के लिए स्वयं ही नीचे बैठकर प्रोत्साहित किया, वह मेरे लिए अस्मरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के






