भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का हल भेंट कर स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के संयोजक एवं सह संयोजकों से कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरिओम शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व संचालन शरद शर्मा ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, यशपाल पंवार, सुरेंद्र देव शर्मा, सपना कश्यप, नितिन मलिक, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, ओमपाल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, प्रमेश सैनी, प्रवीण खेडा, रविकान्त पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहारावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनीत चौहान, विजय वर्मा, आदेश गोतम, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरुण शर्मा, पंकज महेश्वरी, कार्तिक काकरान, विकास खटीक, यशवीर सिंह, सलीम अहमद, अजय सागर, सुंदर पाल तथा सर्वेश कुमार उर्फ पिंटू त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठनात्मक दायित्वों को लेकर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला प्रभारी को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उत्सव के रूप में मनाया गोदभराई दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, बुढ़ाना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को परियोजना के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal