हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता था और पूर्व में भी चेन स्नेचिंग के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर में कई मुकद्मे दर्ज हैं। वर्ष 2022 में कनखल पुलिस ने उसे 5 सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया था। 20 सितम्बर को तीन वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी पर हरिद्वार से वापस घर लौट रही गणपति धाम फेस-3 जमालपुर निवासी महिला को जगजीतपुर आईटीआई के पास एक बाइक सवार ने रूकने का इशारा किया। महिला के स्कूटी नहीं रोकने पर बाइक सवार ने लात मारकर स्कूटी को गिरा दिया और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया। स्कूटी से गिरने के कारण महिला की पुत्री के सिर में काफी चोटें आईं थी। बेटी का उपचार कराने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर उसने वापस भागने का प्रयास किया। भागने के प्रयास में बाइक गिरकर बंद हो गयी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसकी पहचान कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में उसने वर्ष 2022 में कनखल एवं रानीपुर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने और गिरफ्तारी की जानकारी दी। घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई देवेन्द्र पाल, कांस्टेबल दिगपाल एवं कांस्टेबल बीरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






