शताब्दी वर्ष श्री रामलीला महोत्सव: नई मंडी में धूमधाम से निकाली गई भव्य ध्वज यात्रा 🚩

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ‘श्री रामलीला महोत्सव’ की सूचना जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज एक भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद, संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी की अगुवाई में ध्वज यात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।

प्रभु श्री राम के इस अलौकिक कार्य को पूरी तरह से निर्विघ्न और सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना के साथ, पावन ध्वज को नई मंडी स्थित रामलीला भवन पर स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा, “यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत गौरवशाली है क्योंकि हम शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। रामलीला मंचन का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों और उच्च आदर्शों को जन-जन के मानस तक पहुँचाना है, ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके।”
इस पावन अवसर पर कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारी मंत्री अशोक गर्ग, बृजगोपाल छारिया, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, अशोक तायल, कैलाश चंद ज्ञानी, राकेश खंडेलवाल, विदित गुप्ता, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल, राजेश गोयल, राजेंद्र सिंघल, श्याम सुन्दर,विवेक गर्ग, मनोज मोदी, मुकेश गुप्ता प्रधान, शरद गोयल, अतुल जैन विवेक बंसल, सहित भारी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal