मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण जिला गंगा समिति के निर्देशन एवं सचिव/प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा 2026 की थीम- “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे प्रथम रिया, द्वितीय रुपाली तथा तृतीय नन्दिनी को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर व प्रतिभाग करने वाली अन्य सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा स्वच्छ पाठशाला में छात्राओं से स्वच्छता एवं जल संरक्षण/ जल संचयन विषय पर संवाद किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उक्त आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय वार्डन, शिक्षक पूनम जयंत तथा ममता शर्मा व छात्रा कनीज का सहयोग रहा।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






